अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला- नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी स्थित फ्लाई ओवर पर बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों में एक व्यक्ति घायल हो गया दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के बाड़ी में फ्लाई ओवर पर बीती रात करीब 11:00 बजे सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों में एक घायल हो गया दूसरे घायल की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि बाइक सवार डाला से चोपन की तरफ जा रहे थे कि जो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया वही दूसरे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को सीएचसी चोपन भेज दिया गया ।
समाचार लिखे जाने तक घायल व मृतक की पहचान नही हो सकी। स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई ।







