मैजिक – बाइक की टक्कर मे युवक की मौत, मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खोतोमहुआ मोड़ के समीप पोखरा की तरफ से आ रही एक मैजिक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

मृतक की पहचान 18 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी खोतोमहुआ के रूप में हुई है। बताया गया कि विशाल बभनी बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आईं।

उधर, मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की उम्मीदों का सहारा भी।

घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल है। पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?