भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित कराया चित्र एवं लेखन प्रतियोगिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में चित्र-लेखन प्रतियोगिता

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उरमौरा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में चित्र एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आलेखन प्रतियोगिता में किरन प्रथम, आशिमा द्वितीय तथा रिमू तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिमा प्रथम, श्वेता द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा हमें यह सिखाता है कि समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचे। बालिकाओं की प्रतिभा अद्भुत है, और इन प्रतियोगिताओं से उनमें आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाजसेवा और जनजागरूकता का अभियान है, जिससे बच्चों और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास और सृजनात्मकता बढ़ती है।


कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार और छात्राओं ने भाजपा महिला मोर्चा की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल कल्पना श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कविता यादव, महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर तारा देवी, कंचन देवी, प्रतिभा देवी एवं ज्योति खरवार मौजूद रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?