नौगढ़ में खेत में काम कर रही महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के चिकनी गांव में गुरुवार को खेत में कृषि कार्य कर रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

जानकारी के अनुसार चिकनी गांव निवासी नंदलाल यादव की पत्नी माधुरी अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। खेत में पानी भरा होने के कारण घास और आसपास की जगह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पास में मौजूद परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया।

सीएचसी में तैनात डॉक्टर अजीत और स्वास्थ्यकर्मी राहुल ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल महिला का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

चिकित्सक डॉ. अजीत ने लोगों से अपील की कि सांप अथवा किसी अन्य जहरीले जंतु के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। पीड़ित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाएं, जहां समय पर उचित उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?