बद्री प्रसाद गौतम
जिला कारागार बन्दी महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा करवा चौथ का ब्रत।
चांद का दीदार कर खोला करवा चौथ का व्रत।
सलखन (सोनभद्र) । जिला कारागार गुरमा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत की सांस्कृतिक परम प्रराओ के अनुसार कारागार में निरुद्ध महिलाओं ने अपने अपने पतियों के लम्बी दीर्घायु के लिए करवा चौथ व्रत श्रद्धा भाव के साथ रखाऔर रात में चांद का दीदार कर करवा चौथ का व्रत खोला।
उक्त सम्बंध में जिला कारागार जगदम्बा प्रसाद दुबे जेलर से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि जिला कारागार में बंदी तीन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा था।जिसे जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें सभी जरुरत की सिंगापुर के साथ सभी वसतुएं उपलब्ध करा दिया गया था। जो सभी बंदी महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विधी विधान से करवा चौथ का व्रत चांद का दीदार कर करवा चौथ का व्रत खोला।







