ई रिक्शा से घर जा रही महिला का बाइक सवार नकाबपोश बदमाशो ने गले से चेन छीन हुए फरार,जांच ने जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव का के समीप की घटना

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे कलवारी – खलियारी मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप ई रिक्शा से घर जा रही महिला से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना महिला ने परिजनों को देते हुए पुलिस को दिया।जिस पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई।

पीड़ित सीमा पत्नी नंदलाल 35 वर्ष  निवासी अक्छोर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाजार रावटसगंज गई थी लौटते हुए शाम हो गई, ई रिक्शा पर बैठकर घर वापस आ रही थी कि इसी बीच बिजौली गांव के समीप एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश व्यक्ति आए और गले से चैन छीन कर फरार हो गए। उसने  परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित कर डायल 112 पुलिस सहित थाने पर एप्लीकेशन देकर मामले में न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई गई है।

वही इस सम्बंध में नई बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा सूचना मिली है 112 पुलिस लगी है,ई रिक्शा चालक के माध्यम से जांच की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?