विशेष लोक अदालत में कुल68 वादो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशान में आज Petty Offences  वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में तुक्छ प्रकृति के अपराध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 24 मामले, सिविल जज, सी0डि0 द्वारा 02 मामला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 07 मामले, सिविल जज, सी0डि0 (एफ0टी0सी0) द्वारा 05 मामले, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 03 मामला, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल द्वारा 02 मामले एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम व द्वितीय द्वारा क्रमशः 20 व 05 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार आज की तिथि में कुल 68 वाद निस्तारित किये गये।

14 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामीला सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में न्यायालयों में लम्बित मामलों एवं सुलह योग्य प्री-लिटीगेशन स्तर पर मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण सभी न्यायालयों द्वारा किया जायेगा।

यह जानकारी शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?