51 हेरोइन ग्राम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पन्नूगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक हेरोइन तस्कर को 51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस तस्कर को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में न्यायालय भेज दिया। इस तस्कर पर जनपद के अलग-अलग थाना पर कुल पांच मुकदमा दर्ज है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पन्नूगंज थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर संजय डोम पुत्र स्व0 लालता डोम निवासी वार्ड नं0-13 अम्बेडकर नगर थाना रॉबर्ट्सगंज 32 वर्ष के पास से 50.93 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर तस्कर को न्यायालय भेजा गया।

इस हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक  प्रेमशंकर मिश्रा, उप निरीक्षक मो0 इस्लाम, रामजीत बिन्द, दीपक गिरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?