50 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उप्र)। जनपद में मझवां विधानसभा उप चुनाव से पूर्व जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिगना थाना पुलिस ने लगभग 20 लाख रुपये कीमत के गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मझवां विधानसभा का उप चुनाव होना है जिसको लेकर पुलिस की सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी क्रम में आज थाना जिगना पुलिस ने मूखबीर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत लगभग बीस लाख रुपये है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि यह काफी शातिर किस्म के कारोबारी हैं जो अलग-अलग गाड़ियों में इस तरह से मादक पदार्थ को छुपा कर ले जाते हैं की साधारण चेकिंग में इन्हें पकड़ना मुश्किल है। मूखबीर की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया है और तलाशी में 50 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 20 लख रुपए है बरामद की गई है इसमें अन्य तत्वों पर भी पड़ताल की जा रही है इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?