नियमत योग से व्यक्ति रहेगा निरोगी: श्रवण गोड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विण्ढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कल्याण मंडप पर आज योग दिवस के अवसर पर लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्रवण गोड़ ने कहा कि विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन योगाभ्यास विद्यार्थियों को करना चाहिए। मैं स्वयं नियमित रूप से योगा करता हूं और मेरा अनुभव कहता है कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन योगाभ्यास करेगा उसे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगा।

भाजपा नेता रामनरेश पासवान ने बताया कि भारत में वैदिक काल से हीं योग करने की परंपरा रही है; लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को स्थापित करवाने का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है जिनके प्रयास से आज पूरे संसार में योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया के अधिकांश देशों के लोग योग को अपना रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘एक धरती एक स्वास्थ्य’ है।

हम सभी को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। प्राणायाम का अभ्यास अवश्य करें; यह विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इससे विषय को समझने और लंबे समय तक याद रखने की क्षमता बढ़ती है। नियमित रूप से प्राणायाम करने से फेफड़ा और हृदय तो मजबूत होता हीं है; त्वचा में भी निखार आती है। नियमित रूप से योग करने से शरीर में रोग निरोधक क्षमता का विकास होता है।

इस मौके पर राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, लव कुश चंद्रवंशी , संजय गुप्ता, राकेश केसरी, वीरेंद्र चौधरी सहित सैकड़ो लोग लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?