Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

अधेड़ ने किया नाबालिक बच्ची से  दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत निवासीनी ने अपने पड़ोस के ही मोतीलाल पासवान उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र चंद्रिका पासवान पर आरोप लगाया कि मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने धारा 65 व 351(3) बी एन एस व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के धर पकड़ के लिए दबिश दे रहे हैं।
एक ग्राम पंचायत निवासिनी ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे हम अपने घर से कुछ दूर खेत में काम कर रहे थे, घर के पास ही कक्षा 9 में पढ़ने वाले मेरी नाबालिक पुत्री लहसुन के खेत को देख रही थी इसी बीच पड़ोस का रहने वाला मोतीलाल पासवान उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र चंद्रिका पासवान ने मेरी लड़की के पास आकर घर में किसी को न देखकर मेरी पुत्री को जबरन उठाकर अपने घर में ले जाकर के मुंह पर गमछा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया, तथा किसी से कुछ नहीं कहने की बात कही, कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देर शाम घर आने पर मेरी पुत्री ने आपबीती बताई मौके पर मेरे पति बाहर काम करने गए थे, आज आने के बाद घटना की सूचना थाने पर दी हूं जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा उक्त व्यक्ति के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि ऐसे कुकृरित करने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में स्थानीय प्रशासन कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेगा। तथा आरोपी को जल से जल्द गिरफ्तार कर ने के लिए दबीश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर उसे जेल अवश्य भेजा जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?