



अमित मिश्रा
अपना दल एस मासिक बैठक में पदाधिकारीयो को दी गई जिम्मेदारी
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपना दल एस की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्यअतिथि दिनेश बियार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,
विशिष्ट अतिथि गण अरुण पटेल प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत , मानसिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर, आलोक कुमार पांडे कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच, अभिषेक पटेल की कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच, प्रीति सिंह कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी और सदस्य महिला मंच, रहे।
मासिक बैठक का सफल संचालन जिला कार्यकरणीय सदस्य इंजीनियर केडी सिंह ने किया।
बैठक में 9 जून को विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के सिल्थम पटना रामगढ़ में दोपहर 02 बजे आयोजित भगवान विरसा मुंडा के पुण्यतिथि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल एस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम व विशिष्ट अतिथि नेम सिंह बहेलिया राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति जनजाति मंच के प्रथम आगमन की तैयारी व मिर्जापुर छानबे विधायक रिंकी कोल के आगमन के परिप्रेक्ष्य में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपना – अपना विचार व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने कहा कि, पार्टी उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार करना रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। विरसा मुंडा पुण्य तिथि मनाने के लिए .प्रदेश अध्यक्ष जाटव राम प्रसाद के आगमन पर तैयारी हेतु टिप्स दिए।
वहीं विशिष्ट अतिथि अरुण पटेल व मानसिंह गोंड ने कहा कि,भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी बंधु बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि, जिस प्रकार से शीर्ष नेतृत्व ने सोनभद्र पर भरोसा जताते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर.पी गौतम का प्रथम आगमन पर भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर दिया है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने की जरूरत है जिससे यह कार्यक्रम सफल हो सके।
मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में, जिला उपाध्यक्ष गण सुरजीत पटेल , विनोद यादव , प्रवीण त्रिपाठी ,जिला महासचिव गण कृष्णकांत कुशवाहा , अचार्य राजकुमार बौद्ध , मुकेश पटेल तरंग , जिला सचिव गण बाबूराम पटेल, श्याम सुंदर पटेल, विजय पटेल सतीश पटेल , राकेश पटेल, रामधनी पटेल , पूर्व जिला सचिव गण वीरेंद्र पटेल , इंदल पाल, जिला मीडिया सचिव विकास पटेल , प्रभुनाथ खरवार, दुद्धी निरंजन जायसवाल , आदि लोग मौजूद रहे।