सातो शीतला माता मन्दिर के पास मिला मांस का टुकड़ा,पुलिस ने एक फिर दिया कार्रवाई का आश्वासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मन्दिर के पास मांस का अवशेष मिलने का कारण पुलिस कुत्तों को मान रही

आखिर खुले में क्यो फेंका जा रहा है जानवरो का अवशेष

डीएम एसपी के द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के पूरब मोहाल में स्थित सातो शीतला मंदिर के परिसर में मांस का मिलने का सिलसिला रुक नही रहा है,कुछ माह पूर्व में जानवर के मांस का टुकड़ा मन्दिर परिसर में पाया गया था। आज आस्क फिर मंदिर परिसर में मांस के टुकड़ा मिलने पर मन्दिर कि अध्यक्ष डॉ.रुबी गुप्ता ने कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज व सदर कोतवाली पुलिस को दिया,जिसके बावजूद पुलिस के द्वारा किसी के ऊपर कोई कार्रवाई नही की गयी।

इस सम्बंध में डॉ .रुबी गुप्ता ने बताया कि पुलिस के आश्वासन का इंतजार करते-करते किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस मामले की शिकायत हमनें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिया परंतु उनके द्वारा भी आश्वसन ही दिया गया। आज सुबह में फिर उसी मंदिर में जानवर के मांस का टुकड़ा गिरा हुआ पाया गया है।

रुबी गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में जानकारी के बावजूद भी संबंधितों पर किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी जो सूबे की योगी सरकार में निंदनीय है।

यह बात समझ नहीं आती कि मैं भी भारतीय जनता पार्टी की सेवा में इतने साल बिता दी लेकिन इस मामले से प्रशासन की कार्रवाई के बजाय शिथिलता क्यों। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कृत्य करने वाले धर्म विरोधी लोगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?