नौगढ़ में जर्जर सड़क बन सकती है हादसे की वजह, सैकड़ों लोग रोज करते है आवागमन,ग्रामीणों ने जताई चिंता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे के बीचोंबीच स्थित कूड़ा रजवाहा माइनर नहर के किनारे से गुजरने वाली आरसीसी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। नौगढ़ पुल से सटी इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जगह-जगह गड्ढे और टूटी हुई सतह दुर्घटना को न्योता दे रही है। और वाहन फिसलने का डर बना रहता है। जिससे वाहन नहर जा सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है

ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभागों के अधिकारी की नजर इस खराब सड़क पर नहीं आ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत का कोई कार्य नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?