दर्शनार्थियों से भरी बस हाइवा ट्रक में पीछे से टकराई, सभी बाल-बाल बचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छत्तीसगढ़ से काशी जा रही थी दर्शनार्थियों से भरी बस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास राजमार्ग 5A पर उस समय हड़कंप की स्थिति देखने को मिली जब दर्शनार्थियों से भरी बस दुर्घटना की शिकार हो गई। इस घटना में किसी दर्शनार्थी को कोई चोट नही आयी है। वही सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस राहत बचाव कार्य करते हुए यात्रियों को बस से उतार कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेवल्स एजेंसी की एक प्राइवेट बस छत्तीसगढ़ से लगभग 45 दर्शनार्थियों को अलग-अलग जिलों के प्रमुख स्थानों पर दर्शन कराने के लिए निकली थी। जनपद  में डाला स्थित वैष्णो मंदिर पर दोपहर लगभग 1 बजे से रात्रि लगभग 9 बजे की ठहराव के बाद वाराणसी के लिए निकली बस जैसे ही बग्घानाला के पास पहुंची वैसे ही ब्रेकर पर से गुजर रही हाइवा ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बस अनियंत्रित होकर हाइवा ट्रक में पीछे से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि बस में सवार किसी भी दर्शनार्थी कोई चोट नही आयी।

दुर्घटना ग्रस्त बस

चोपन थाना कस्बा इंचार्ज उमाशंकर यादव और रुद्रकांत यादव ने एक-एक सवारी को बस से निकाला और स्थिति को संभालते हुए दर्शनार्थियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके पश्चात यातायात को सुचारू कराया ,वही दर्शनार्थियों को वाराणसी भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?