जिला अध्यक्ष बोले – संविधान को बचाना है तो पीडीए को करना होगा संगठित, अखिलेश यादव लड़ रहे सड़क से सदन तक लड़ाई
सोनभद्र। गुरुवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर संविधान दिवस मनाया गया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संविधान दिवस वह दिन है जिसमें भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया गया था। बाबा साहब ने हर एक इंसान को एक मानव के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आंदोलन में हिस्सा लेने की बात कही थी और खुद करके भी दिखाया। वह सामंती सोच को साहसपूर्ण चुनौती भी दी। बाबासाहेब आत्म सम्मान के प्रेरणा स्रोत रहे। इसलिए प्रभुत्ववादियों और उनके संगी साथी हर बार बाबासाहेब और उनके बनाए संविधान के अपमान तिरस्कार की साजिश रचते रहते हैं जिससे कि पीडीए समाज मानसिक रूप से हतोत्साहित हो जाए और अपने अधिकार के लिए कोई आंदोलन न कर पाए। जब कभी यह बात समझकर पीडीए समाज आक्रोशित होता है तो सत्ताकामी ये प्रभुत्ववादी और उनके संगी साथी दिखावटी माफी का नाटक भी रचते हैं।
श्री यादव ने कहा कि संविधान ने हमें बराबरी और सम्मान के साथ जीने का हक दिया है। पीडीए के उत्थान और समाज के न्याय की स्थापना को दृढ़ संकल्प के साथ आप सभी को संविधान को बचाना है। संविधान तभी बचेगा जब देश से भाजपा सरकार हटेगी क्योंकि भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ऐसे देश के नेता हैं जो संविधान को बचाने की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, गीता गौर, शिवकुमारी, हिदायत उल्ला खान, अशोक पटेल, सत्यम पांडे, सुनील सिंह गौड़, अतुल दुबे, डॉक्टर लोक पति सिंह पटेल, किरण कुशवाहा, चंद्रशेखर, राजनाथ, अंकित चतुर्वेदी, अवधेश कुमार, कृष्ण कुमार, लल्लू भारती, छवि भारती, राजकुमार, जोगेंद्र, आकाश, दिनेश, सूरज, अजय, हीरालाल, सुदामा, ब्रह्मानंद गौतम, अभय यादव के साथ सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया।










