संविधान दिवस पर माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सामूहिक शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG 20261126 WA0003
IMG 20261126 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विद्यार्थियों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता बंधुत्व के आदर्शों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके निर्माण, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान एवं न्याय प्रदान करने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे अपने व्यवहार, विचार और कार्यों में अपनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, आपसी सद्भाव और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
वहीं, विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि संविधान हमें एक जिम्मेदार, जागरूक एवं आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल देश के भविष्य एवं विकास की आधारशिला होंगे। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान में वर्णित मूल्यों को समझना चाहिए, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए तथा समाज में एकता, भाईचारे और समानता का संदेश फैलाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण ने संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में संवैधानिक जागरूकता, राष्ट्रप्रेम एवं नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?