रामलीला देखने निकले चार नाबालिगों की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 13 वर्षीय किशोर की मौत, तीन घायल

IMG 20261109 123627
IMG 20261109 123627

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – सी एस पाण्डेय। न्यूज़ Express भारत नेटवर्क।

O- दीपावली की खुशी मातम में बदली

बभनी (सोनभद्र), 09 नवंबर। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रामलीला देखने जा रहे चार नाबालिग किशोरों की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में दीपावली की खुशी मातम में बदल गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, धनवार निवासी राम शकल (13) पुत्र लालमोहन अपने साथियों दीपू (15) पुत्र रामसरन, पवन कुमार (12) पुत्र अवधेश और सूरज कुमार (15) पुत्र सुख सिंह निवासी चकबगदरीसानी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रामलीला देखने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे तेंदुअल गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों किशोर उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, एक को मृत घोषित किया

किशोरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम शकल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पवन कुमार और सूरज कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक किशोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

नाबालिगों के हाथ में बाइक, दुर्घटना का कारण

यह हादसा सिर्फ एक स्थानीय घटना नहीं, बल्कि देशभर के अभिभावकों के लिए चेतावनी है। त्योहारी सीजन में नाबालिगों द्वारा बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और तेज रफ्तार में वाहन चलाने से हर साल हजारों जानें जा रही हैं। सवाल उठता है कि आखिर 12 से 15 साल के बच्चों के हाथ में बाइक आई कैसे?

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?