धनतेरस से छठ पूजा तक कानून-व्यवस्था पर चर्चा, अफवाहों से बचने के निर्देश
म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष जितेन्द्र सरोज की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने पर चर्चा हुई। संभ्रांत नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक में सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई।
त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान चौकी इंचार्ज लीलासी परमानंद तिवारी, सुनील अग्रहरी, सुजीत अग्रहरी, अजय अग्रहरी, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, राम दयाल प्रजापति, राम नरेश जायसवाल लीलासी ग्राम प्रधान, जगनरायण कनौजिया, राम दास, सुभाष यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।









