कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया आय-व्यय ब्योरा, अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
म्योरपुर / सोनभद्र। ग्राम पंचायत रासपहरी के रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति रासपहरी और रामलीला मंडली के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समिति के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि ने रामलीला आयोजन के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं और पात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और अनुशासन से रामलीला का आयोजन हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रेम और भाईचारे के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर कमलेश कुमार मिश्रा, दुखी सिंह, भोलानाथ सोनकर, अखिलेश कुमार अग्रहरि, हरि प्रसाद, हीरा सिंह मरकाम, सुदामा प्रजापति, अशोक कुमार कुशवाहा, अमरनाथ, इंद्रजीत सोनू, अमन कुमार अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









