मुकुंद स्वरूप मिश्रा को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर सोनभद्र में हर्ष

IMG 20260722 WA0027
IMG 20260722 WA0027

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला अध्यक्ष बोले – व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित रहा है जीवन, समस्याओं का होगा समाधान

सोनभद्र। राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सोनभद्र व्यापार मंडल में हर्ष की लहर है।
जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता और जिला महामंत्री राजेश बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि मिश्रा का पूरा जीवन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उनके लंबे अनुभव और कुशल नेतृत्व को देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा और सरकार व व्यापारियों के बीच समन्वय और मजबूत होगा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का इस निर्णय के लिए आभार जताया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1557
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?