महिला थाना प्रभारियों ने लगाया स्टॉल, हेल्पलाइन नंबर यातायात नियमों की दी जानकारी
सोनभद्र। रविवार को विकास भवन सोनभद्र में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) में मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया।
शिविर में महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज रीता यादव और महिला थाना प्रभारी दुद्धी संतू सरोज ने पुलिस बल के साथ तथा मानव तस्करी रोधी इकाई ने मिशन शक्ति स्टॉल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन नंबरों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया।
सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।









