अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला बसुधा (पूर्वी) स्थित एक कच्चे मकान के बडेर में साड़ी के सहारे फंदे से एक युवक का लटकते हुए शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा गांव के टोला बसुधा (पूर्वी) निवासी 30 वर्षीय शारदा पठारी पुत्र राज नारायन का अपने ही घर (कच्चे मकान )के बडेर में लाल रंग की साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। वही शव को देखते ही परिजनों में मातम छाया गया और परिजनों की रोने व चीख पुकार को सुनकर आसपास की भीड़ इकट्ठा हो गई क्षेत्र में चारों तरफ सनसनी फैल गई।
इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह में चोपन थाना की पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर चोपन थाना की पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच की कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।









