उज्ज्वला योजना में दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल पर समीक्षा बैठक

IMG 20261030 WA0018
IMG 20261030 WA0018

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

, पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश

जनपद स्तरीय समिति की बैठक, आधार सीडिंग और e-KYC अपडेट करने को कहा

सोनभद्र। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) बागिस शुक्ला ने की।
बैठक में तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय, लाभार्थियों को रिफिल और प्रतिपूर्ति राशि मिलने में आ रही समस्याओं के समाधान और योजना की नियमित मॉनिटरिंग पर चर्चा हुई। इसमें जिला पूर्ति अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप-विज्ञान, समस्त पूर्ति निरीक्षक तथा IOCL, BPCL और HPCL के विक्रय प्रबंधक मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। सभी के बैंक खातों की आधार सीडिंग और e-KYC अद्यतन कराई जाए ताकि पात्र को लाभ में असुविधा न हो। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में समयबद्ध होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। सभी लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करने के लिए गैस एजेंसी प्रोपराइटरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने निष्क्रिय लाभार्थियों/खातों की पहचान कर सूची अद्यतन करने और निःशुल्क रिफिल प्राप्त करने की प्रक्रिया, तिथियों और पात्रता शर्तों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों और तेल कंपनियों को आपसी समन्वय से समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1555
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?