विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने 26 से 30 अक्टूबर तक किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में एआई के अनुप्रयोग (AAI-SREM 2026) विषय पर पांच दिवसीय कार्यक्रम (26 से 30 अक्टूबर) का गुरुवार को समापन हो गया।
अंतिम दिन IBM इंडिया सिस्टम्स में फुल स्टैक डेवलपर समृद्धि सिंह ने प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के दौरान तकनीकी और पारस्परिक कौशल निखारने और रोजगार के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया।
वैलेडिक्ट्री सत्र में आयोजन सचिव डॉ. भावना अरोड़ा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा ने आयोजन टीम की सराहना की और प्रतिभागियों को बधाई दी। संयोजक और विभागाध्यक्ष राम ईश्वर वैस ने सभी समन्वयकों का आभार जताया और छात्रों को सीखना जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
समन्वयक डॉ. अनुराग सेवक ने पांच दिन के तकनीकी सत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और IIT, NIT और प्रमुख उद्योगों के विशेषज्ञ वक्ताओं को धन्यवाद दिया। समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। संचालन डॉ. भावना अरोड़ा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशीष रंजन मिश्रा ने दिया।
समापन राष्ट्रगान और ग्रुप फोटो के साथ हुआ। इस दौरान कुलसचिव डॉ. आमोद कुमार तिवारी, डॉ. डी.के. त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. पी.के. वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।









