फर्जी संस्था बनाकर किया करोड़ो रूपये की ठगी, आठ आरोपी गिरफ्तार

IMG 20261028 WA0020
IMG 20261028 WA0020

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पांच संस्थाओ के माध्यम से कुल लगभग 11.63 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से लगभग ₹2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में भोपाल मध्य प्रदेश से 03 और वांछित आरोपियो को जनपद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित अब तक कुल 08 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है ।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, थाना दुद्धी पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में भोपाल, मध्य प्रदेश से 03 और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वर्तमान गिरफ्तारी में आरोपियो के कब्जे से 01 हुंडई अमेज कार बरामद किया गए। इस प्रकरण में अब तक तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 08 आरोपियो की गिरफ्तारी की जा चुकी है।


समन्वय (JMIS) पोर्टल के माध्यम से SATYA SANATAN TRUST रजखड़ दुद्धी  के नाम से पंजीकृत बैंक खातों की जांच में साइबर फ्रॉड से संबंधित कुल 35 शिकायतों में लगभग ₹11.63 करोड़ की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त ट्रस्ट में कई सदस्यों को जोड़ा गया था। ट्रस्ट के संचालक ऋषिकेश पाण्डेय द्वारा ट्रस्ट के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसका खाता नंबर एवं एटीएम कार्ड मध्य प्रदेश निवासी कुछ व्यक्तियों को उपलब्ध कराया गया था।

आरोप है कि साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि उक्त ट्रस्ट के बैंक खातों में मंगाई जाती थी। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि ट्रस्ट के कई बैंक खाते थे, जिनमें से एक खाते में लगभग ₹2.37 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी। धोखाधड़ी की धनराशि ट्रस्ट के खाते में प्राप्त होने के एवज में ट्रस्ट के अध्यक्ष को 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था तथा शेष धनराशि आपस में बांट ली जाती थी।

वही पुलिस की जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि उक्त ऋषिकेश पाण्डेय द्वारा धर्मोदय फाउण्डेशन नामक संस्था का भी पंजीकरण कराया गया था, जिसे चुर्क में स्थापित किया गया था। इसके अतिरिक्त बलसा कन्स्ट्रक्शन एंड ट्रेडिंग LLP, जिसका संबंध किरबिल, म्योरपुर से बताया गया है, तथा भूमित्रम इंडिया माइक्रो फाउंडेशन ट्रस्ट सहित अन्य संस्थाओं के बैंक खातों में भी संदिग्ध लेन-देन प्रकाश में आए हैं। इन संस्थाओं से संबंधित लेन-देन की जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वराज फाउण्डेशन का भी नाम प्रकाश में आया है ।  इस संबंध में थाना दुद्धी पर धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इस प्रकरण में वांछित आरोपियो की तलाश में निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया (प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर), निरीक्षक अपराध थाना दुद्धी अंगद प्रसाद तिवारी एवं सर्विलांस टीम द्वारा मोबाइल लोकेशन के आधार पर भोपाल, मध्य प्रदेश में दबिश दी गई। पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को समय थाना अयोध्या नगर क्षेत्रान्तर्गत सी-सेक्टर तिराहे पर यादव टी-स्टाल के पास से 03 वांछित आरोपियो को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार आरोपियो को ट्रांजिट रिमांड पर जनपद लाया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में जय कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 शशिधर पाण्डेय, निवासी मकान नं0 सी-10, तिरुपति होम्स, थाना अयोध्या नगर, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश; स्थायी पता मकान नं0 173, न्यू देवराज नगर, गीधैला, रामनगर, जिला सतना, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 35 वर्ष। , राजेश पोद्दार पुत्र यशपाल पोद्दार, निवासी फ्लैट नं0 508, सागर लेक व्यू होम, थाना अयोध्या नगर, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश; स्थायी पता वार्ड नं0 09, आदर्श नगर स्कूल के पास, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 46 वर्ष और बब्बू प्रसाद प्रजापति पुत्र रामकृष्ण प्रजापति, निवासी फ्लैट नं0 608, सागर लेक व्यू होम, थाना अयोध्या नगर, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश; स्थायी पता ग्राम गोदवाली, थाना बरगवां, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 27 वर्ष।

    इस प्रकरण में दुद्धी कोतवाली पुलिस द्वारा 25 अक्टूबर को  रेलवे स्टेशन परिसर रोड, दुद्धी से मुख्य अभियुक्त हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश सहित कुल 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया था।हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश पुत्र चिंतामणि पाण्डेय, निवासी ग्राम बागी बगही, नौगढ़, जनपद चन्दौली (मुख्य अभियुक्त) , अंजनी कुमार पुत्र उदित नारायण, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, और वेदान्त मौर्या पुत्र पवन कुमार कुशवाहा, निवासी रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

      वही विवेचना एवं वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 26 अक्टूबर को रनटोला तिराहा, थाना म्योरपुर क्षेत्र से 02 अन्य वांछित आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियो के कब्जे से 02 मोबाइल फोन बरामद हुए थे जिन्हें 27 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इन गिरफ्तार आरोपी में प्रवेश राज सिंह पुत्र विष्णुदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर-11, कस्बा अनपरा, थाना अनपरा, उम्र करीब 40 वर्ष और जोनसीन क्रिशायान उर्फ राजेश कुमार पुत्र सोमारू, निवासी रेहटा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष।

        इन आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना दुद्धी, निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर, निरीक्षक अपराध अंगद प्रसाद तिवारी, थाना दुद्धी, लालजी यादव, सर्विलांस/एसओजी टीम,  राहुल बिन्द, थाना दुद्धी, अजीत कुमार, सर्विलांस/एसओजी टीम शामिल रहे।

        IMG 20260928 WA0019
        IMG 20260928 WA0020

        Leave a Reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *

        1554
        वोट करें

        भारत की राजधानी क्या है?