महुआ के पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

IMG 20261013 WA0004
IMG 20261013 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला चपकी गांव का

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 63 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पड़ोसी के साथ रात में कुछ कहा सुनी हुई थी जिससे क्षुब्ध होकर वृद्ध ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 63 वर्षीय शिव भजन पुत्र गोपाल का शव मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर के समीप महुआ के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता मिला।परिजनों के अनुसार वे रात में कुछ परेशान थे।मृतक के बच्चे नहीं है भाई की बहु व लड़के सेवा करते थे।भाई की बहु सीता कुंवर ने बताया कि रात में पड़ोसी से कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुआ था।रात में खाना देकर सोने चली गई।सुबह जब उठी तो कमरे में नहीं थे।शव महुआ के पेड़ से लटकता मिला।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?