चौथे दिन सिंगरौली के कलाकारों ने बांधा समा, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर मे श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के चौथे दिन रविवार रात नगर भ्रमण, सुंदर फुलवारी, मीना बाजार और भगवान श्री राम-माता जानकी के प्रथम मिलन की लीला का सजीव मंचन हुआ।
आदर्श श्री रामलीला मंडल पिपलेश्वर धाम सिंगरौली के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जैसे ही पुष्प वाटिका में राम-सीता का प्रथम मिलन हुआ, पूरा प्रांगण जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। दर्शक देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
इस दौरान संरक्षक जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, आनंद मिश्रा, चंदन केसरी, रामप्रसाद यादव, हर्ष केशरी, प्रशांत जैन, चंद्र कुमार केजरीवाल, सुशील पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।









