चंदौली जिले के नौगढ़ में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार को नौगढ़ कस्बे में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 12 बजे कोठी किला रोड स्थित प्राचीन काली माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुर्गा माता मंदिर पोखरे पर पहुंची। यात्रा में महिलाओं, बच्चियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।

कलश यात्रा में वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका राघव प्रिया ओझा भी शामिल हुईं। वह काली माता मंदिर से ही यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुर्गा माता मंदिर पोखरे तक पहुंचीं। कथा वाचिका की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
कलश यात्रा किला रोड से शुरू होकर कस्बा मार्केट के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर सतर्क रहे और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित स्थल तक पहुंची।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादा से परिचित कराना है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों और कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, राजू पांडेय, सुशील जायसवाल, अनिल यादव, मुकेश केसरी, सुनील शर्मा, अक्षय विश्वकर्मा, अन्नू निषाद, सोनू जायसवाल, रितेश जायसवाल, आकाश केशरी, राम जनम यादव, अर्जुन गिरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कलश यात्रा के बाद रविवार शाम सात बजे से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका राघव प्रिया ओझा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कराएंगी। आयोजकों के अनुसार, कथा प्रतिदिन शाम सात बजे से आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादित जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है।
कलश यात्रा में शिवनारायण जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी, द्वारिका केशरी, अजीत विश्वकर्मा, नेहा शर्मा, आचल शर्मा, सालमन जी, लाडो, छोटी, जानवी, प्रिया, अनन्य, पारी, साधना आदि महिलाएं और बच्चियों शामिल रही।









