म्योरपुर में एचआईवी जागरूकता अभियान, बच्चों को बताया बचाव इलाज का तरीका

IMG 20261010 WA0002
IMG 20261010 WA0002

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर कस्बा स्थित बिरला विद्या मंदिर स्कूल परिसर में शनिवार को सघन जागरूकता अभियान के तहत सीएचसी म्योरपुर के परामर्शदाता सूर्यकांत राव ने एचआईवी/एड्स को लेकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया।
राव ने बताया कि एचआईवी के कारण संक्रमित सुई-सिरिंज का साझा उपयोग, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और संक्रमित मां से बच्चे में संक्रमण है। बचाव के लिए हमेशा नई सुई-सिरिंज, कॉन्डोम का सही उपयोग, लाइसेंसशुदा ब्लड बैंक से रक्त लेना और हर गर्भवती की एचआईवी जांच व संस्थागत प्रसव जरूरी है।
उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमितों को एआरटी (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) नियमित लेनी चाहिए। एआरटी वायरस को समाप्त नहीं करती, पर नियंत्रित कर जीवनशैली बेहतर करती है। इलाज में देरी से यह एड्स बन सकता है। मोबाइल पर क्यूआर (डिजिटल सफर) से स्व-मूल्यांकन कर जिले के चार केंद्रों पर जांच कराई जा सकती है। उन्होंने भेदभाव न करने की अपील की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद, अखिलेश कुमार, शुभलाल, मनोज कुमार, मंजू कुमारी, विनय सिंह सहित इंटर के छात्र मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?