“भाजपा हटेगी तब विकसित भारत बनेगा” – राम निहोर यादव
छोटेलाल सिंह खरवार, सांसद राबर्ट्सगंज, सपा ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी
रामराज गौड़, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस व राघवेंद्र तिवारी, नेता कांग्रेस ने कहा कि इंडिया गठबंधन लाठी-डंडे से घबराने वाला नहीं है।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को सोनभद्र में INDIA गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
पद नाम के साथ प्रदर्शन का विवरण –
गठबंधन के नेताओं ने राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इसके बाद कचहरी तिराहे पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोपों को लेकर किया गया।
कार्यक्रम में नेताओं ने कहा –
छोटेलाल सिंह खरवार, सांसद राबर्ट्सगंज, सपा ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।
राम निहोर यादव, जिलाध्यक्ष, सपा सोनभद्र ने कहा कि भाजपा ही सीईसी है। वन-नेशन वन-इलेक्शन की बात करने वालों का असली मंसूबा चुनाव में घपला करना है। भाजपा हटेगी तभी विकसित भारत बनेगा और हिंदुस्तानियत बचेगी।
अविनाश कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक, सपा व राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि जब विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ बोल रहा है तो भाजपा सामने क्यों आ रही है, इससे साफ है कि चुनाव आयोग को भाजपा चला रही है।


रामराज गौड़, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस व राघवेंद्र तिवारी, नेता कांग्रेस ने कहा कि इंडिया गठबंधन लाठी-डंडे से घबराने वाला नहीं है।
नंदलाल आर्य, नेता, कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा कि भाजपा पीडीए से घबरा रही है, हम मिलकर इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
इस अवसर पर जिलामहासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, आशुतोष दुबे, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जय प्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, शशांक मिश्रा, आशुतोष दुबे, रोहिल मिश्रा,महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर, अनिल प्रधान, राम प्यारे पटेल सहित इंडिया गठबंधन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









