मरीजों को बेहतर इलाज देना पहली प्राथमिकता: प्रिंसिपल डॉ. ए. जे. एन. भट्टाचार्य

IMG 20261008 WA0025
IMG 20261008 WA0025

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल ने संभाला कार्यभार,

सोनभद्र। सोनभद्र मेडिकल कॉलेज के नवागत प्रिंसिपल डॉ. ए. जे. एन. भट्टाचार्य ने पदभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
प्रिंसिपल डॉ. भट्टाचार्य ने माना कि अस्पताल में अभी कई समस्याएं हैं। स्ट्रेचर की कमी, टॉयलेट जाम, साफ-सफाई की कमी और सुरक्षा गार्डों के दुर्व्यवहार जैसी शिकायतों पर उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए डॉक्टरों की टीम बनाकर काम किया जाएगा और स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी समेत अस्पताल में आने वाले हर मरीज को उचित समय पर उचित इलाज मिले, इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में कई विशेषज्ञ सुविधाएं शुरू नहीं होने से मरीजों को वाराणसी रेफर करना पड़ता है। इस समस्या को कम करने के लिए सप्ताह में दो दिन बीएचयू से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाने की योजना है, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?