दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन, मोटे अनाज पशुपालन पर दिया जोर

IMG 20261008 WA0024
IMG 20261008 WA0024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक सभागार म्योरपुर में गुरुवार को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) मानसिंह गोंड ने किया। आयोजन ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र द्वारा किया गया, जिसके प्रायोजक उप कृषि निदेशक सोनभद्र रहे।
प्रशिक्षण में म्योरपुर विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए किसानों ने भाग लिया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह ने किसानों से अपने घर में कम से कम एक सहजन का पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने महुआ की रोटी के लाभ बताए और कहा कि पहले क्षेत्र में सांवा, कोदो, मेझरी, मेड़ो जैसे मोटे अनाजों की पैदावार अधिक थी, लेकिन अब उत्पादन घट गया है। किसानों को मोटे अनाजों की खेती के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
डॉ. ऋषि भास्कर ने सरकार की 25 लाख की नंदिनी डेयरी योजना में 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी और बताया कि म्योरपुर ब्लॉक में दो लोगों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने सुअर पालन और पशुओं में होने वाले लम्पी वायरस के बारे में विस्तार से बताया तथा पशुपालकों से पशुओं के कान में ईयर टैग लगवाने की अपील की ताकि पशु की पहचान आधार से लिंक हो सके।
कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार ने किया। इस अवसर पर बीडीओ राम विशाल चौरसिया, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) दीपक पटेल, राहुल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?