सोनभद्र। बुधवार को घोरावल विकासखंड के खंदेऊर ग्राम सभा पंचायत भवन पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, मुसाहा बी-पैक्स अध्यक्ष परशुराम शुक्ला, इफ्को क्षेत्राधिकारी अभिजीत कुमार मौर्य, इफ्को एमसी सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर सुखदेव सिंह, SFA अवनीश कुमार पांडेय, ASA राज दूबे सहित किसान मौजूद रहे।
गोष्ठी में अवनीश कुमार पांडेय ने किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग, उचित मात्रा तथा फसलों में लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इफ्को एमसी के सुखदेव सिंह ने इफ्को एमसी के विभिन्न उत्पादों, उनके उपयोग और डोज के बारे में बताया।
कृषि विभाग के टीए/एजीटीए द्वारा विभाग की किसान हितैषी योजनाओं और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।
अंत में इफ्को क्षेत्राधिकारी अभिजीत कुमार मौर्य ने नैनो डीएपी से बीज शोधन कर बुवाई की विधि एवं संकट हरण बीमा के बारे में जानकारी दी।









