वेतन व नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बांधा काला फीता, जताया विरोध

IMG 20261007 WA0020
IMG 20261007 WA0020

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद सोनभद्र में एनएचएम संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर कार्य करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो प्रमुख व छह अन्य मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि एनएचएम के हजारों संविदा कर्मचारी पिछले 18 से 20 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी में भी इन कर्मचारियों ने जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की। अब वे अपने अधिकारों और सम्मानजनक सेवा शर्तों की मांग कर रहे हैं।
प्रमुख मांगों में नियमितीकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 8, 9 एवं 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?