म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में शिक्षक संतोष कुमार रौनियार के आवास पर रौनियार समाज की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष रामसहाई रौनियार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री डॉ. राजू कुमार गुप्त उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्यदेव प्रसाद रौनियार ने की।
मुख्य अतिथि ने बताया कि 7 अक्टूबर को महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद प्रेक्षा गृह, रॉबर्ट्सगंज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पूरे जनपद से 10 हजार से अधिक रौनियार समाज के लोग शामिल होंगे। सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजू कुमार गुप्त ने समाज में एकता, भाईचारा एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद रौनियार, सोहर लाल, महादेव प्रसाद रौनियार, रामबली प्रसाद रौनियार, विवेकानंद रौनियार, अवधेश प्रसाद, राजकिशोर रौनियार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।








