अमित मिश्रा
01 कुन्तल 340 ग्राम गांजा की पुलिस ने बतायी 50 लाख रुपये अनुमानित कीमत
पूर्वांचल में मादक पदार्थो की सप्लाई के लिए सबसे मुफीद रास्ता सोनभद्र
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत
उड़ीसा से मिर्जापुर जिले में तस्करी के लिए लग्जरी कार से ले जाये जा रहे एक कुन्तल 340 ग्राम गांजा बरामद करते हुए अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े तीन तस्करो को एसओजी व चोपन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने बरामद गांजा की कीमत लगभग 50 लाख रूपये बताया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर ऑपरेशन शुद्धि के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े 03 तस्करो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख, तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेजा वाहन संख्या CG14MV 9648, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख, 03 मोबाइल फोन एवं ₹1,210 नकद बरामद किए गए। कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹62 लाख है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि थाना चोपन पुलिस द्वारा प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम द्वारा सूचना दी गई कि हाथीनाला टोल प्लाजा के पास से एक संदिग्ध ब्रेजा कार रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बग्घानाला पुल के पास एवं डाला क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार के ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सांय चार बजे कार को रोक लिया गया। जिसमें चालक सहित बैठे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
इस कार की जब तलाशी ली गयी तो आगे एवं पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे 04 बोरों से कुल 93 पैकेट बरामद हुए। जिसमें कुल 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो से की गई पूछताछ में यह सामने आया कि ओडिशा से गांजा मंगवाकर अम्बिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था जिसे सोनभद्र के रास्ते एक व्यक्ति निवासी नवढ़िया, थाना संतनगर, जनपद मीरजापुर को देने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि एक व्यक्ति द्वारा गांजा खरीदने के लिए अभियुक्तों से संपर्क किया गया था तथा फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में धनराशि भेजी गई थी। तस्करी में शामिल व्यक्तियों के मध्य मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन माध्यम से संपर्क एवं धनराशि का लेन-देन किया जाना प्रकाश में आया है। पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर :- 1. मुकुन्द यादव पुत्र सकेलन यादव, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
2. रोहित सिदार पुत्र घनश्याम सिदार, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष।
3. आशीष मौर्या पुत्र लालता प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम महुगढ़, थाना हलिया, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 19 वर्ष।
पुलिस टीम में :- इस तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, विरेन्द्र कुमार सरोज, मनीष सिंह, राजेन्द्र प्रसाद,अजय कुमार यादव, मन्टु सिंह, घनश्याम यादव,मनीष सिंह, अजीत यादव, अजीत कुमार, रितेश पटेल, एसओजी शामिल रहे।








