महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, छात्राओं ने रखे विचार

IMG 20260925 WA0015
IMG 20260925 WA0015

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिला गंगा समिति सोनभद्र के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा एवं जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत राबर्ट्सगंज स्थित विंध्य कन्या महाविद्यालय में भव्य वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वाद-विवाद का मुख्य विषय “स्वच्छता ही सेवा” रखा गया था।
प्रतियोगिता में वंदना यादव, मधु केशरी, आंचल सोनी, साक्षी केशरी, रोमी पाठक, मीनाक्षी, बबिता आदि छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विषय के पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। छात्राओं ने स्वच्छता के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्थानीय स्तर पर कचरा प्रबंधन और सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए कड़े कदम उठाने की वकालत की।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि युवा पीढ़ी, विशेषकर छात्राएं समाज में बदलाव की सबसे बड़ी संवाहक हैं। घर और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखकर ही हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. अरुणेंद्र कुमार संदल, डॉ. मालती, डॉ. गीता सरस्वती, विनीता केशरी सहित महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?