चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष अंजनी दूबे के नेतृत्व में यूटा कोन ब्लॉक कार्यकारिणी ने खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी से अपना परिचय प्रदान करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


इसके बाद यूटा प्रतिनिधिमंडल ने 16,448 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के चयन वेतनमान का मुद्दा उठाया प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौपते हुए बताया कि इस भर्ती के शिक्षक 31 अगस्त 2026 को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। ऐसे में नियमानुसार पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक अग्रिम कार्रवाई किए जाने का अनुरोध खंड शिक्षा अधिकारी से किया गया।


यूटा पदाधिकारियों ने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पात्र शिक्षकों को नियमानुसार चयन वेतनमान का लाभ समय से मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आग्रह किया।


इस अवसर पर यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम पाण्डेय, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष निखिल सिंह, उपाध्यक्ष रीना चौबे और सुभाष चंद समेत यूटा कोन ब्लॉक कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?