अशोक मिश्रा बने प्रयागराज गंगापार के जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा को प्रयागराज गंगापार का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने की खबर मिलते ही अशोक मिश्रा के आवास पर कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई।
अशोक मिश्रा इससे पूर्व गाजीपुर के जिला प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।
वहीं संगठन में बड़ा फेरबदल भी हुआ है। सोनभद्र के जिला प्रभारी रहे अनिल सिंह को अब प्रयागराज यमुनापार का जिला प्रभारी बनाया गया है। सोनभद्र के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे को गाजीपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि कौशलेन्द्र पटेल को सोनभद्र का नया जिला प्रभारी बनाया गया है।
स्वागत करने वालों में कुसुम शर्मा, विनय श्रीवास्तव, आशीष केशरी, गंगा सिंह, धनंजय पांडेय, राजकुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?