सोनभद्र। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के महुआरिया में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए विरोधी सरकार है। पीडीए समाज का विकास केवल सपा सरकार में ही संभव है। हम सभी पीडीए समाज की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, अवध नारायण यादव, केवल प्रसाद प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, हीराराम प्रजापति, राम प्रसाद प्रजापति, अनीता प्रजापति, चमेली प्रजापति, फुलवंती प्रजापति, रजवंती प्रजापति, इंद्रावती प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।







