सोनभद्र -। पांच सितंबर को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा सम्मानित चोपन ब्लाक की शिक्षिका मीरा सिंह का गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा और ब्लाक के विभिन्न शैक्षिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित होने पर बधाई दी गई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र नाथ चौधरी ने मीरा सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मीरा सिंह द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रयास शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी हैं।
शिक्षक संकुल कोटा रजनीश श्रीवास्तव सहित शिक्षकों ने भी मीरा सिंह को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुनील कुमार वर्मा, आलोक कुमार तिवारी, कमला प्रसाद, अंजू जायसवाल, मनीष कुमार पटेल, अंकुश कुमार प्रजापति, पंकज ठाकुर, इंद्रदेव सिंह, साधना जायसवाल, रीना सिंह और संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।






