व्यवस्था परिवर्तन के लिए बाबू जगदेव प्रसाद का रास्ता ही उपयोगी: सांसद छोटेलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शहादत दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया, महापुरुषों के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

सोनभद्र। महात्मा फुले फाउंडेशन के बैनर तले रॉबर्ट्सगंज मे रविवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में अमर शहीद क्रांतिकारी बाबू जगदेव प्रसाद की 153वीं जयंती शहादत दिवस अधिकार दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता सुमंत सिंह मौर्य ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पटेल विजय नारायण वर्मा ने बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान “100 में 90 शोषित हैं, धन-धरती और राजपाट में 90 भाग हमारा है” के नारों से प्रेक्षागृह गूंज उठा।
सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा – “बाबू जगदेव प्रसाद का संघर्ष सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन का था। उन्होंने पूंजीवाद और साम्यवाद दोनों को गरीबों-पिछड़ों के लिए खतरनाक बताया और समता मूलक समाज की बात की। उन्होंने कहा था – 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा। आज अधिकार पाने के लिए बिना रुके, बिना झुके संघर्ष करना होगा।”
मुख्य अतिथि विजय नारायण वर्मा ने कहा – “जो काम दक्षिण में पेरियार और महाराष्ट्र में ज्योतिबा फुले ने किया, वही काम बिहार-यूपी में बाबू जगदेव प्रसाद ने किया। वह अंधविश्वास और पाखंड के विरोधी थे। सत्ता हथियाकर ही बिगड़ी बनाई जा सकती है।”
डॉ. लोकपति सिंह पटेल ने कहा – “अपना दीपक स्वयं बनो। शोषितों का भला खुद आगे आकर करना होगा।”
आयोजक डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य और संचालक रवि रंजन शाक्य रहे। इस मौके पर किशोरी सिंह, अनिल कुशवाहा, लालबहादुर पाल, रानी सिंह, कुसुम मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?