सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप सितंबर माह के तृतीय शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
घोरावल तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 8 का मौके पर और 4 का टीम भेजकर कुल 12 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा – “शिकायतों के निस्तारण के बाद फीडबैक जरूर लें। प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेकर स्थलीय जांच कर समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करें, ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा परेशान न होना पड़े।”
रॉबर्ट्सगंज में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में 49 शिकायतें सुनी गईं और 8 का निस्तारण हुआ सीओ सीटी रणधीर मिश्रा, तहसीलदार अमित सिंह। ओबरा में तहसीलदार की अध्यक्षता में 33 में से 4 और दुद्धी में एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में 71 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
चारों तहसीलों में कुल 243 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।






