एक्शन एड द्वारा ‘आओ मिलकर छात्रवृत्ति पाएं’ अभियान के तहत छात्राओं को दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र/खलियारी। एक्शन एड के सहयोग से संचालित ‘आओ मिलकर छात्रवृत्ति पाएं’ अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता, आय, जाति, निवास और शैक्षिक प्रमाण-पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समय से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज की प्रधानाचार्य रामेश्वरी ने कहा – “एक्शन एड द्वारा बच्चों के हित में किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। इससे छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिलेगी।”
इस दौरान छात्राओं ने छात्रवृत्ति से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका प्रियंका, बिट्टू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?