नशे की हालत में तालाब में कूदा युवक, डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गांव में शुक्रवार दोपहर तालाब में डूबने से 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी अर्जुन (42) पुत्र जगदीश गुरुवार को अपने बहनोई श्याम सुंदर के घर अकछोर आए थे। शुक्रवार दोपहर उन्होंने गांव के तीन मित्रों सतीश (25), सूर्य (28) और त्रिवेणी (30) के साथ शराब पीने के बाद तालाब में तैरने की शर्त लगाई। चारों एक साथ तालाब में कूद गए। तीन युवक तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन अर्जुन बाहर नहीं निकला। काफी देर तक न दिखने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नई बाजार चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाशी कराई। घंटों मशक्कत के बाद अर्जुन का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?