सपाइयो ने मनाई बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैरिस्टर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे, जिन्हें लोक अदालत का जनक भी माना जाता है। वह पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य थे और हमेशा गरीबों-मजदूरों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते रहे।
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हर समाज को साथ लेकर चल रहे हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ा रही है, गरीब, किसान, नौजवान, आदिवासी और व्यापारी से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है, 2027 में इसे हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है ताकि पिछड़ों, किसानों और नौजवानों का भला हो सके।
इस मौके पर हिदायत उल्ला खान, अनिल प्रधान, वीरेंद्र चौरसिया, केशव चौरसिया, दीपक केसरी, प्रदीप यादव, अभय यादव, विनोद यादव, रामपति भारती, लल्लू भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?