20 को सोनभद्र आएंगे रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा 20 सितंबर को सोनभद्र दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
दौरे की जानकारी शुक्रवार को रालोद जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम आयोजक एवं जिला संगठन महासचिव धीरज चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि रॉबर्ट्सगंज स्थित विजयगढ़ वाटिका में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
धीरज चौबे ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
प्रेस वार्ता में जिलाउपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा, भोलानाथ पांडेय, आशीष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी रालोद मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?