सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही यात्रा का सोनभद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/सांसद वी.डी. शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद सहित भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित गौशाला में गौ-सेवा की और बस्ती में जनसंपर्क भी किया।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा युवाओं में सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रही है। सोनभद्र के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता कर रहे हैं।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, महेश्वर चंद्रवंशी, अमरेश पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






