श्रद्धालुओ ने नम आंखो से किया विघ्नहर्ता गणेश जी का मूर्ति विसर्जन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु पहुंचे आश्रम जलाशय, पूजन-अर्चन के बाद विधि-विधान से किया विसर्जन

असनहर में पांच दिनों तक चला गणपति पूजनोत्सव, भक्तों ने लगाए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खंड के असनहर गांव में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शनिवार को गणपति महाराज की प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।


गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में पांच दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शनिवार को सुबह पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया।श्रद्धालु ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ गणपति की प्रतिमा लेकर आश्रम जलाशय पहुंचे। रास्ते भर श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे।

जलाशय पहुंचने के बाद आचार्य शिवेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति महाराज की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया।पूजनोत्सव के दौरान यजमान के रूप में कमलेश कुशवाहा और उनकी पत्नी ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। आचार्य शिवेश द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। विसर्जन यात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

इस मौके पर लालकेश कुशवाहा, उमेश कुमार, मुकेश कुमार, अनिल सोनी, विकास कुमार,सोनू सिंह, बृजेश कुमार आदि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?